फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाने की योजना बनाई है। इसके तहत पुलिस ने गांव धीरणवास निवासी सुनील के अपहरण और हत्या के मामले में फरार गांव धीरणवास के अजीत उर्फ जीतू पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इसके साथ ही अपराधियों की संपत्ति की सूची तैयार की जा रही है। साथ में पुलिस अपराधी की फरारी के दौरान उसे अपने ठिकानों पर शरण देने वालों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने कहा सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। संवाद
14 युवकों ने हमला कर युवक को किया घायल
हिसार। तोशाम रोड स्थित आईटीआई चौक पर पांच बाइक पर आए युवकों ने डंडों से हमला कर प्रेम कॉलोनी के गौरव को घायल कर दिया। गौरव उर्फ कोचू ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह मजदूरी करता है। 25 दिसंबर को रात करीब 11रू30 बजे अपने घर के पास रोड पर फोन पर बात कर रहा था। तभी पांच मोटरसाईकिलों पर 10-12 लड़के आए। नाम पूछकर हमला कर दिया। प्रियांशु, अनुराग, दीपक और 8-10 लड़कों ने डंडों से मारना शुरू कर दिया। सिविल लाइन पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया है। संवाद
नशा सुंघाकर सास-बहू की बालियां ले गए आरोपी
हिसार। जहाजपुल के पास मुलतानी चौक की बुजुर्ग महिला ललिता और उसकी बहू रजनी को बेहोश कर सोने की बालियां व नकदी चुरा ली। मुलतानी चौक निवासी ललिता ने शिकायत देकर कहा कि वह अपनी बहू रजनी के साथ 26 दिसंबर को दोपहर 2 बजे पीजीएसडी स्कूल से अपने 3 बच्चे लेकर आ रहे थे। इसी दौरान एक लड़का पड़ाव चौक से जहाजपुल की तरफ रास्ते में मिला। उसने भिवानी जाने का पता पूछा और हमसे मदद मांगी। हम उसको रास्ता बता रहे थे। इस दौरान वह हमें बहला-फुसलाकर जिंदल पार्क के पास ले आए। इसके बाद कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर दोनों की सोने की कानों की बालियां निकलवाई और 1500 रुपये लेकर फरार हो गया। संवाद