फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सामान्य से 10 डिग्री कम रहा अधिकतम

विज्ञापन
बूंदाबांदी के बाद शाम को शहर पर छाए बादल।
विज्ञापन
हिसार। पिछले करीब 25 दिन से बार-बार बदल रहे मौसम के कारण हिसारवासियों को अप्रैल माह में अपने कूलर और पंखे बंद करने पड़े। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री नीचे पहुंचकर 25.4 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया जिससे लोगों को ठंडक महसूस होने लगी। मार्च माह में जहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था वहीं अप्रैल में मौसम सामान्य से काफी ठंडा रहा है।
विज्ञापन

हिसार में आम तौर पर अप्रैल में 35-36 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहता है लेकिन इस बार फरवरी के आखिरी सप्ताह से ही तापमान में अचानक वृद्धि देखी गई। मार्च में तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से 10-11 डिग्री ज्यादा था। 18 मार्च के बाद हल्की बारिश के साथ तापमान में गिरावट आई, और 7 अप्रैल को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री तक गिर गया, जो मार्च की तुलना में 13 डिग्री कम है। दिन का न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री नीचे था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें