हिसार।
प्रदेश में बच्चों का शिक्षा स्तर सुधारने के लिए शुक्रवार को मिशन बुनियाद योजना के तहत लेवल-1 की परीक्षा आयोजित की गई। जिले के 21 परीक्षा केंद्रों पर 6287 बच्चों ने परीक्षा दी, 3419 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में गणित के सवालों ने बच्चों को उलझाए रखा तो विज्ञान और हिंदी के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों ने राहत दी। परीक्षा का आयोजन दोपहर साढ़े 12 बजे से दोपहर ढाई बजे तक किया। परीक्षा के लिए 9768 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था।
परीक्षा में गणित के सवाल अधिक थे। इन सवालों ने उलझाए रखा। गणित के 8 सवाल थे। हालांकि यह सवाल बहुत ज्यादा कठिन नहीं थे।
प्रीति, छात्रा, गांव सातरोड
विज्ञान विषय की अधिक तैयारी की थी पर गणित के सवाल अधिक थे। इस कारण परीक्षा कठिन लगी। हालांकि अन्य विषयों से आए प्रश्न सरल थे। नेगेटिव मार्किंग नहीं होनी चाहिए। छोटे बच्चों की परीक्षा में इस तरह की मार्किंग गलत असर डालती है।
साक्षी, छात्रा, मिर्जापुर
विज्ञान और हिंदी विषय से आए सवाल बहुत ही सरल थे। परीक्षा देने में किसी तरह की परेशानी नही हुई। उम्मीद नहीं थी कि गणित के सवाल अधिक होंगे। इससे परीक्षा मामूली कठिन भी लगी।
सूर्यांश, छात्र, महाबीर काॅलोनी
मैथ के सवाल अधिक नहीं होते तो वह केवल एक घंटे में ही पूरा पेपर कर सकती थी। मैथ के सवाल करने में समय लगा है। इसके बावजूद उनका पेपर अच्छा हुआ है। वह अच्छे अंकों से पास होगी। नेगेटिव मार्किंग नहीं होनी चाहिए।
रेनू, छात्रा, गांव पायल
यह रही स्थिति
स्कूल - पंजीकरण - उपस्थित विद्यार्थी
राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल आदमपुर -327
राजकीय मॉडल संस्कृति सी.से.स्कूल आदमपुर -600
आरोही स्कूल अग्रोहा500
पीएमश्री मॉडल सी.से. स्कूल नंगथला400
राजकीय मॉडल संस्कृति सी.से.स्कूल बरवाला480
राजकीय सी.से.स्कूल अनाज मंडी- 364
राजकीय सी.से.स्कूल सरसौद480
पीएमश्री राजकीय सी.से.स्कूल बहबलपुर 364
राजकीय मॉडल संस्कृति सी.से.स्कूल बास444
आरोही मॉडल स्कूल घिराय 550
राजकीय मॉडल संस्कृति सी.से.स्कूल हांसी -700
एसएलएस सी.से.स्कूल हांसी 348
राजकीय मॉडल संस्कृति सी.से.स्कूल जहाजपुर 500
राजकीय सी.से.स्कूल मॉडल टाउन 300
राजकीय सी.से.स्कूल पटेल नगर- 502
पीएमश्री राजकीय स्कूल गंगवा 502
राजकीय गर्ल्स सी. से. स्कूल सुशीला भवन - 512
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल आर्य नगर323
राजकीय गर्ल्स सी.से. स्कूल नारनौंद 693
आरोही मॉडल सी.से.स्कूल उकलाना 229
राजकीय मॉडल संस्कृति सी.से. स्कूल उकलाना मंडी550