हिसार। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा की ओर से फैन का फोन तोड़ने और गाली-गलौज के आरोपों के बीच अब एक वीडियो सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि मासूम शर्मा ने फैन का मोबाइल फोन खुद छीना और जमीन पर पटककर तोड़ दिया। इस दौरान मौके पर कई पुलिसकर्मी भी मौजूद नजर आ रहे हैं।
यह घटना नववर्ष की पूर्व संध्या पर तोशाम रोड स्थित एक रिजोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान मासूम शर्मा ने रिंकू नाम के एक फैन का आईफोन तोड़ दिया। अब सामने आए वीडियो में नजर आ रहा है कि गायक फैन का मोबाइल अपने हाथ से जमीन पर पटक रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। हालांकि अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
शिकायतकर्ता बोले- सार्वजनिक रूप से माफी मांगें गायक
पीड़ित रिंकू का कहना है कि वीडियो सामने आने के बाद सच्चाई सबके सामने आ गई है, इसके बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं की जा रही है। रिंकू ने आजादनगर थाने में शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। रिंकू ने कहा कि मासूम शर्मा को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए और पुलिस उनके टूटे हुए फोन की भरपाई कराए। उन्होंने यह भी कहा कि आज यह घटना उनके साथ हुई है, कल किसी और फैन के साथ भी हो सकती है।रिंकू और उनके साथियों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।