फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: राजमिस्त्री के बेटे को मिली चौथी सरकारी नौकरी, अब पीजीटी गणित में चयन

विज्ञापन
सचिन 
विज्ञापन
बालसमंद। डोभी गांव निवासी सचिन सुथार को सालभर में चौथी सरकारी नौकरी मिली है। सचिन की उम्र महज 26 साल है। कम उम्र में लगातार मेहनत के बदले एक के बाद एक सरकारी नौकरी हासिल करने वाले सचिन ने बताया कि वह दिन में रोजाना 5 से 6 घंटे पढ़ाई करता था। मोबाइल का सदुपयोग किया। माता-पिता और गुरुजनों से मोटिवेशन मिलता रहा। पढ़ाई के अलावा वॉलीबाल खेलने का शौकीन हूं।
विज्ञापन

शनिवार को हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में मैथ लेक्चरर के पद पर सफलता हासिल हुई है। पिता राजेंद्र ने बताया कि बेटा शुरू से ही पढ़ाई में होशियार रहा है। मेहनत-मजदूरी कर बेटे को पढ़ाया लिखाया है।
सचिन ने बताया कि मार्च 2024 में सीपीएलओ यानि क्रीड विभाग में ग्राम पंचायत लोकल ऑपरेटर के पद पर चयन हुआ। मार्च में ही हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत पीजीटी गणित, अक्तूबर 2024 में हरियाणा पुलिस और जनवरी 2025 में हरियाणा लोकसेवा आयोग में पीजीटी गणित के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें