फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: बिजली निगम में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप

Mon, 12 Sep 2022 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत में महिला का कहना है कि वह शहर की एक निजी कंपनी में नौकरी कार्यरत है। आरोपी विजय उसकी रिश्तेदारी में पड़ता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार शहर के एक एरिया में रहने वाली 24 साल की विवाहिता को बिजली निगम में नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस संबंध में पीड़िता ने आजाद नगर थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने विजय नामक युवक के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : अंधविश्वास:  संतान नहीं होने पर तंत्र-मंत्र के चक्कर में कर दी पत्नी की हत्या, चिमटा व गंडासी से की वारदात

पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत में महिला का कहना है कि वह शहर की एक निजी कंपनी में नौकरी कार्यरत है। आरोपी विजय उसकी रिश्तेदारी में पड़ता है। विजय ने उससे कहा कि उसकी बिजली निगम में बड़े अधिकारियों से साथ जान पहचान है और तुम्हें नौकरी लगवा दूंगा।
विज्ञापन


पहले कच्चे कर्मचारी के तौर पर फिर कुछ समय बाद पक्का करवा दूंगा। उसकी बातों में आकर मैंने नौकरी लगने की हामी भर दी। उसके बाद विजय ने कहा कि सारी बातें फोन पर नहीं की जा सकती, इस बारे में मिलकर बात करेंगे। 6 सितंबर को वह शहर आया और उसने मुझे बस स्टैंड के पास बुलाया और बातचीत करने के लिए एक होटल में ले गया।
विज्ञापन


उसके बाद मुझे झांसे में लेकर मेरे साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आजाद नगर थाना पुलिस ने शिकायत पर आरोपी विजय के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें