फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: विवाहिता की सल्फास निगलने से मौत, पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। गांव गंगवा निवासी 33 वर्षीय विवाहिता नेहा की सल्फास निगलने से मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर सेक्टर 14 स्थित सर्वेश अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर जबरन सल्फास खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
घटना के बाद अस्पताल में दोनों पक्षों के बीच बहसबाजी के बाद मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। आजाद नगर थाने के जांच अधिकारी प्रवीण ने बताया कि महिला के पति सहित अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गंगवा निवासी मुकेश ने बताया कि उसकी बहन नेहा की शादी जुलाई 2020 में फतेहाबाद के बीघल रोड निवासी वरुण के साथ हुई थी। वरुण स्पेयर पार्ट्स का काम करता है। दोनों की ढाई साल की बेटी है। नेहा ने गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) से एमबीए की डिग्री हासिल की थी। मुकेश के अनुसार, शादी की शुरुआत में ससुराल वालों का व्यवहार ठीक था, लेकिन बाद में पति वरुण, जेठ, जेठानी और ससुर उसे परेशान करने लगे। करीब दो माह पहले भी दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई थी। इसके बाद नेहा को ससुराल भेज दिया गया था।
मुकेश ने बताया कि पांच नवंबर को उसकी मां लक्ष्मी के पास फोन आया कि नेहा ने सल्फास निगल लिया है और उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहां से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग नेहा को हिसार के सेक्टर 14 स्थित सर्वेश अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे उसकी मौत हो गई। मुकेश ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने नेहा को जबरदस्ती सल्फास खिलाया था।
अस्पताल में भिड़े दोनों पक्ष
शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अस्पताल में नेहा के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी जिससे अस्पताल परिसर में हंगामा हो गया। अस्पताल अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत करवाया। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग वहां से चले गए।
विज्ञापन

विशेषज्ञों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाने की मांग
नेहा के मायके वालों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाने की मांग की। इस पर शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें