फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: धनतेरस के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में तैयारियां तेज, खरीदारी के साथ बुकिंग भी बढ़ी

Mon, 02 Nov 2026 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
सिरसा। इलेक्ट्रानिक शोरुम में खरीदारी करने आए हुए खरीदार। संवाद
विज्ञापन
फोटो - 40
विज्ञापन

- लंबे समय बाद बाजार में लौट रही रौनक, ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों ने सजाए शोरूम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। धनतेरस और दिवाली के नजदीक आते ही इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। त्योहार पर नए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदने की तैयारी कर रहे लोग दुकानों पर पहुंचकर उत्पादों की जानकारी लेने के साथ-साथ पसंदीदा सामान की बुकिंग भी करवा रहे हैं।
बाजार में एलईडी टीवी, ओवन, गीजर सहित घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मांग में तेजी देखने को मिल रही है। दुकानदारों ने भी त्योहार के मद्देनजर अपने शोरूम में विशेष तैयारियां की हैं।
विज्ञापन

लंबे समय बाद बाजार में ग्राहकों की बढ़ती आवाजाही से कारोबारियों के चेहरे पर उत्साह नजर आने लगा है। धनतेरस को खरीदारी का शुभ अवसर माना जाता है। ऐसे में कई ग्राहक इस दिन इलेक्ट्रॉनिक उपकरण घर लाने की योजना बना रहे हैं।
कुछ लोग अभी से सामान पसंद कर उसकी बुकिंग करवा रहे हैं ताकि त्योहार के दिन पसंदीदा मॉडल उपलब्ध हो सके। वहीं कई ग्राहक विभिन्न कंपनियों के उत्पादों की कीमत, फीचर्स और गुणवत्ता की तुलना करने के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं।
सर्दियों की आहट के बीच गीजर की मांग भी बढ़ने लगी है। इसके अलावा रसोई में इस्तेमाल होने वाले ओवन और अन्य उपकरणों को लेकर भी ग्राहक रुचि दिखा रहे हैं। एलईडी टीवी की खरीदारी में भी ग्राहकों की दिलचस्पी बनी हुई है।
दुकानदारों ने ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न कंपनियों और रेंज के उत्पाद उपलब्ध करवाए हैं।
त्योहारी सीजन को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारियों ने शोरूम में नए मॉडल और विभिन्न कीमतों वाले उत्पादों का स्टॉक बढ़ाया है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानों को सजाया जा रहा है।
कारोबारियों को उम्मीद है कि धनतेरस और दिवाली के दौरान खरीदारी में और तेजी आएगी। बाजार में बढ़ती ग्राहकों की आवाजाही को कारोबारी लंबे समय बाद लौट रही रौनक के रूप में देख रहे हैं।
फोटो - 41
धनतेरस पर खरीदारी के लिए कर रहे बुकिंग : विजय कुमार
एलजी शॉपी के संचालक विजय कुमार ने बताया कि त्योहारी खरीदारी को लेकर कई ग्राहक पहले ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पसंद कर उनकी बुकिंग करवा रहे हैं। धनतेरस पर सामान की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लोग मॉडल और कीमतों की जानकारी ले रहे हैं। एलईडी टीवी सहित अन्य घरेलू उपकरणों को लेकर ग्राहकों में रुचि बढ़ रही है।
फोटो : 42
सर्दियों के चलते गीजर की मांग में तेजी : सतपाल सेठी
जेपी ब्रदर्स के संचालक सतपाल सेठी ने बताया कि मौसम में बदलाव के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में गीजर की मांग बढ़ने लगी है। सर्दियों की तैयारी में जुटे लोग विभिन्न क्षमता और कीमतों वाले गीजर की जानकारी लेने दुकानों पर पहुंच रहे हैं। इसके अलावा ओवन जैसे घरेलू उपकरणों की खरीदारी को लेकर भी ग्राहकों की दिलचस्पी दिखाई दे रही है।

फोटो : 39
ओवन की बुकिंग करवाने आए : अमरदीप कक्कड़
खरीदारी करने आए अमरदीप कक्कड़ ने बताया कि ओवन खरीदने की योजना बना रहे हैं। बाजार में उपलब्ध अलग-अलग मॉडल और उनकी सुविधाओं के बारे में जानकारी लेने के बाद पसंदीदा मॉडल की बुकिंग करवाएंगे।
फोटो : 44
धनतेरस पर एलईडी खरीदने की योजना : सुखविंदर कुमार
एलजी शॉपी पर आए सुखविंदर कुमार ने त्योहारी सीजन में घर के लिए नई एलईडी खरीदने की योजना बना रहे हैं। बाजार में कई कंपनियों के नए मॉडल उपलब्ध हैं। धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है, इसलिए इसी दिन एलईडी घर लाने का विचार है।
विज्ञापन

फोटो - 43
ओवन की बुकिंग करवाने पहुंचे ग्राहक : रवि
दुकान पर खरीदारी करने आए ग्राहक रवि ने बताया कि घरेलू इस्तेमाल के लिए ओवन खरीदने की योजना बना रहे हैं। बाजार में उपलब्ध अलग-अलग मॉडल और उनकी सुविधाओं के बारे में जानकारी लेने के बाद पसंदीदा मॉडल की बुकिंग करवाने में रुचि दिखाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें