संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। मार्केट कमेटी चेयरमैन ललित मोहन पोपली की अध्यक्षता में शनिवार को कमेटी कार्यालय में विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में वाइस चेयरमैन स्वर्ण सिंह समेत सभी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य आगामी विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करना और शहर में व्याप्त समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव एकत्रित किए गए।
चेयरमैन ललित मोहन पोपली ने कहा कि हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में अधिकांश किसान इन योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते। उन्होंने बताया कि किसानों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि किसी किसान की आकस्मिक मृत्यु या अंग भंग होने की स्थिति में सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इसके तहत पांच लाख रुपये तक की राशि दी जाती है, जबकि भाव-भावांतर योजना के माध्यम से फसल संबंधी अनुदान भी प्रदान किया जाता है।
ललित मोहन पोपली ने बताया कि मंडी में किसानों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए मार्केट कमेटी ने कई सुधारात्मक कदम उठाए हैं। मंडियों का डिजिटलाइजेशन किया गया है, जिससे किसान अपनी फसल किसी भी मंडी में बेच सकें और उन्हें असुविधा न हो।
बैठक में बुधराम शर्मा, निर्मल बसरा, सरपंच राजेंद्र, संजय सिंगला, भानी राम, गमदूर सिंह, राजकुमार मेहता, पूर्ण नंबरदार, राजेंद्र कुमार, निरवैर सिंह, भागा राम, विक्की गुप्ता, पवन बांसल समेत अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।