फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: स्वरेल एप पर मिलेगी रेलवे से संबंधित कई जानकारी

Mon, 17 Mar 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें रेलवे से संबंधित सभी सुविधाएं स्वरेल एप पर मिलेंगी। ऐसे में यात्रियों को अलग-अलग एप इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यात्री स्वरेल एप डाउनलोड कर अपने मोबाइल फोन पर रेलवे से संबंधित सभी जानकारी एक साथ ले सकते हैं।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से हाल ही में स्वरेल एप को लाॅन्च किया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार स्वरेल एप विभाग से जुड़ी विभिन्न सेवाओं को एकीकृत करता है। जोकि अलग-अलग एप्लीकेशंस पर उपलब्ध हैं। इसके माध्यम से प्लेटफार्म टिकट, ट्रेन टिकट बुकिंग, पार्सल, आरक्षित टिकट, ट्रेन और पीएनआर स्थिति संबंधी पूछताछ की सुविधा मिलेगी। शिकायत प्रबंधन के लिए यात्री रेल मदद तक की सुविधा ले सकेंगे। रेल यात्रियों के सुझाव पर रेल मंत्रालय ने इस एप को तैयार किया है। इसमें आईआरसीटीसी अधिकृत उपयोगकर्ता है।

रेलवे स्टेशन पर लगेंगी चार और लिफ्ट
रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पहले चरण का काम पूरा हो चुका है। अब दूसरे चरण का काम कराया जा रहा है। बीकानेर मंडल के अधिकारी जल्द ही इनका निरीक्षण करने पहुंचेंगे। दूसरे चरण में लिफ्ट से लेकर 12 मीटर चौड़ा पुल सहित अन्य काम करवाए जाएंगे। अभी इसी स्टेशन पर दो लिफ्ट लगी हैं। अब यहां चार लिफ्ट और लगाई जाएंगी। तब यहां छह लिफ्ट उपलब्ध होंगी। यहां कुल प्लेटफार्म संख्या भी छह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें