फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कबड्डी फेडरेशन कप में मनीषा, रेणू और निकिता ने जीता कांस्य पदक

Tue, 06 May 2025 09:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
बालसमंद निवासी कबड्डी फेडरेशन कप की कांस्य पदक विजेता मनीषा, रेणू और निकिता।
विज्ञापन
बालसमंद। महाराष्ट्र के अमरावती में हुए कबड्डी फेडरेशन कप में हिसार की तीन बेटियां ने कांस्य पदक हासिल किए हैं। इनमें भिवानी रोहिल्ला से संगी बहन मनीषा और रेणू के अलावा हसनगढ़ से निकिता शामिल हैं। फेडरेशन कप 4 मई तक आयोजित हुआ था। तीनों बेटियां कोच धर्मपाल, लखन, हनीफ के पास अभ्यास कर रही हैं। मनीषा चार बार नेशनल चैंपियनशिप खेल चुकी हैं। इनमें एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य जीत चुकी।
विज्ञापन

रेणू ने पहली बार नेशनल टूर्नामेंट में भाग लिया और पदक जीत लिया। निकिता भी पांच साल से प्रशिक्षण ले रही हैं। वह सब जूनियर नेशनल में स्वर्ण, जूनियर नेशनल चैंपियनशिप और सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल कर चुकी हैं। भिवानी रोहिला के सरपंच बलजीत ने बताया कि आज गांव की बेटियां पदक जीत देश का नाम रोशन कर रही हैं। बेटियों की उपलब्धियों पर हमें गर्व हैं। वहीं, बेटियां मंगलवार को गांव पहुंची। गांव पहुंचने पर बेटियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें