फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मांगेराम बने मंडी प्रधान, त्रिलोक चंद को 10 वोट से हराया

Mon, 02 Mar 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार। दी ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन चुनाव के दौरान पर्चियां बनवाते मतदाता।
विज्ञापन
हिसार। दी ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के अंतर्गत मंडी प्रधान, स्कूल संस्था प्रधान और मंदिर संस्था प्रधान के चुनाव रविवार को हुए। अनाज मंडी प्रधान पद के चुनाव में मांगेराम रावलवासिया ने अपने प्रतिद्वंद्वी त्रिलोक चंद को 10 वोट के अंतर से हराया। स्कूल संस्था के चुनाव में प्रधान चुने गए मोहनलाल बालकिया ने मनीष अग्रवाल को महज 2 वोट के अंतर से हराया। मंदिर संस्था प्रधान पद के चुनाव में अनूप गोयल उर्फ सोनू ने विजय गर्ग को 60 वोट के बड़े अंतर से हराया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के चुनाव कमेटी के सदस्य मनीरथ और राजीव डाबड़ा ने बताया कि 14 सदस्यीय कमेटी ने चुनाव के लिए कड़े प्रबंध किए थे। अनाज मंडी स्थित ट्रस्ट के स्कूल परिसर मतदान सुबह 9 बजे से 4 बजे तक निर्धारित था लेकिन दोपहर 12:30 बजे ही मतदान पूरा हो गया और एक बजे तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए। इस बार कुल सात उम्मीदवार थे जिनमें से एक ने नामांकन वापस ले लिया था। कुल 310 में से सभी वोट डाले गए।
विज्ञापन



किसको कितने मिले वोट :
मंडी प्रधान :
मांगेराम - 144
त्रिलोकचंद - 134
रोहित मोदी - 32
-
स्कूल प्रधान :
मोहनलाल बालकिया - 156
मनीष अग्रवाल - 154

मंदिर कमेटी प्रधान :
अनूप गोयल उर्फ सोनू - 185
विजय गर्ग - 125
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें