फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल की धमकी देकर पांच साल तक किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले के एक गांव की रहने वाली विवाहिता की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर भैरी अकबरपुर गांव के युवक ने पांच साल तक दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने दो बच्चों को जन्म दिया। अब पीड़िता ने पुलिस ने बच्चों का डीएनए टेस्ट कराने की मांग की है, ताकि आरोपी के खिलाफ सबूत पुख्ता हों। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि भैरी अकबपुर निवासी अमित और मेरे पति दोस्त हैं। अमित का घर पर आना-जाना था। जुलाई 2017 में अमित घर पर आया। उस समय घर पर कोई नहीं था। ऐसे में उसने मुझे नशीला पदार्थ पिलाया और दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उसे वायरल करने की धमकी देकर पांच साल तक दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने दो बच्चों को जन्म दिया। आरोप है कि जब वह गर्भवती हुई तो आरोपी ने गर्भपात का दबाव बनाया। उसने माता-पिता को बताया कि उन्होंने अपने बेटे का साथ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें