फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद लेने गया था, सड़क किनारे मिला शव

Tue, 17 Dec 2013 08:39 PM IST
जींद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद से खाद लेने गए एक युवक का शव गांव खरकरामजी में माइनर पुल के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। घटना सोमवार रात की है। युवक अनिल के साथ गए चार अन्य युवकों का कहना है कि उसकी मौत ट्रैक्टर से गिरने के कारण हुई, लेकिन परिजन यह मानने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह पुलिस और परिजन शव सामान्य अस्पताल लेकर आए। एफएसएल की टीम ने अस्पताल पहुंचकर शव का मुआयना किया। युवक की मौत सड़क हादसे में हुई है या उसकी हत्या की गई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


गांव खरकरामजी निवासी अनिल (30) सोमवार को गांव के ही वजीर, संदीप, सोनू और गांव डूमरखां कलां निवासी मक्कड़ के साथ खाद लेने जींद आया था। शाम को खाद और डीजल लेकर ट्रैक्टर से गांव आए थे, लेकिन देर रात तक अनिल घर नहीं पहुंचा। रात को गांव की माइनर के साथ लगते खेत के मालिक ने अनिल को सड़क किनारे पड़ा देखा। किसान ने इसकी सूचना मृतक अनिल के परिजनों को दी। सूचना पाते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और शव को उठाकर घर ले गए।
विज्ञापन



मंगलवार को गांव के मौजिज व्यक्तियों की मौजूदगी में पंचायत हुई। इस दौरान युवक के साथ गए युवकों और उनके परिजनों को बुलाया गया, लेकिन पीड़ित परिवार युवकों द्वारा बताई गई बातों पर संतुष्ट नहीं हुआ। सभी युवक यह कहते रहे कि अनिल की मौत ट्रैक्टर से गिरने के कारण हुई है। लेकिन मृतक के परिजन सड़क हादसा मानने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और शव को लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें