फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: विदेश भेजने के नाम पर 17.60 लाख ठगने का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने के एक आरोपी चंडीगढ़ निवासी राकेश रिखी को शनिवार को गिरफ्तार किया है। सदर थाने के जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि गांव धान्सु, निवासी देवेंद्र पुत्र मांगेराम ने 5 अगस्त को दी शिकायत में बताया था कि जुलाई 2023 में वह अंग्रेजी भाषा दक्षता परीक्षण (आईलेट्स) की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान उनकी मुलाकात रुद्राक्ष कंपनी के कर्मचारी से हुई। उसने विदेश में वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर एक लाख रुपये नकद और आरटीजीएस के माध्यम से 16,45,000 रुपये अपने खाते में डलवा लिए। कंपनी के संचालक राकेश रिखी एवं अन्य ने वीजा दिलाने का वादा पूरा नहीं किया और न ही रुपये लौटाए। पांच अगस्त को थाना सदर हिसार में सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई कर चंडीगढ़ निवासी राकेश रिखी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से गहन पूछताछ कर उसके साथियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें