फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: महिलाओं को उनके अधिकारों से अवगत कराया

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एडीआर केंद्र में महिलाओं को जानकारी देते नितिन मेहता।
विज्ञापन
हिसार। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एडीआर केंद्र में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) ने की। इस मौके पर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर प्रशिक्षक लीगल एड डिफेंस काउंसिल के नितिन मेहता ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति सजग और जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे किसी भी प्रकार के अन्याय की स्थिति में कानूनी सहायता प्राप्त कर सकें और अपने अधिकारों की रक्षा कर सकें। इस अवसर पर एडीआर केंद्र के कर्मचारी, अधिवक्ता, पैरालीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी), अधिकार मित्र और आशा कार्यकर्ताओं सहित अन्य प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें