फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजर की पत्नी पर अश्लील कमेंट, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्स एप ग्रुप में शामिल एक इंजीनियरिंग के छात्र को कमेंट करना बड़ा भारी पड़ गया। हिसार कैंट के एक मेजर की पत्नी ने व्हाट्स एप ग्रुप में शामिल ग्वालियर निवासी बीटेक सेकेंड ईयर के छात्र विनय पर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में कैंट निवासी मेजर की पत्नी ने बताया कि उसके मोबाइल फोन पर व्हाट्स एप ग्रुप से एक अन्य मोबाइल नंबर से अश्लील कमेंट किया गया। आरोपी युवक ग्वालियर यूनिवर्सिटी का बीटेक का स्टूडेंट है। पुलिस ने मेजर की पत्नी की शिकायत पर युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

ग्वालियर यूनिवर्सिटी के बीटेक के छात्र विनय कुमार से जब इस बारे में बात की गई तो उसने कहा कि जिस नंबर पर कमेंट किया गया था वह उसके दोस्त का था। दोस्त ने नंबर बंद कर दिया जो मेजर की पत्नी को अलॉट हो गया। युवक का कहना है कि वह नंबर ग्रुप में था जिस पर वह खुद भी ज्वाइन था। गलती से कमेंट हुआ है। छात्र का कहना है कि यह सब अनजाने में हुआ है जिसके लिए वह माफी मांगने को भी तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें