रोहतक में बढ़ी धुंध में खरखड़ा के पास एक के बाद एक कई वहां आपस में टकरा गए। जिसमें दो टैंकर टकराए और पीछे से उन्हीं में रोहतक को जा रही रोडवेज बस भी टकरा गई। इसमें 10 यात्री घायल हो गए। जबकि टैंकर में बैठे चालक परिचालक भी घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को महम के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर 6 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। जबकि अन्य का इलाज चल रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे 9 पर धुंध के कारण दो टैंकर आपस में टकरा गए और उनके पीछे-पीछे आ रही रोडवेज बस भी टैंकर से टकरा गई। रोडवेज बस में 40 से अधिक लोग सवार थे। इनमें चालक परिचालक समेत 10 लोग घायल हो गए।
हरियाणा रोडवेज बस के चालक संदीप ने बताया कि 8:00 बजे रोडवेज बस बहादुरगढ़ से रोहतक के लिए निकली थी जब उनकी बस खरकड़ा के पास पहुंची तो दो टैंकर धुंध में पहले ही टकराया खड़े हुए थे और बीच सड़क में होने के कारण उनकी बस भी पीछे से टकरा गई। घायलों को महम के नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। महम थाना प्रभारी निरीक्षक सतपाल ने बताया कि घायलों की स्थिति सामान्य है कुछ को छुट्टी दे देगी यह कुछ का इलाज चल रहा है।