फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: हिसार एयरपोर्ट पर सुभाष चंद्रा के पिता का पार्थिव शरीर ला रहा विमान गलत रनवे पर उतरा, बड़ा हादसा टला

Tue, 14 Jul 2026 02:08 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार

सार

गंभीर लापरवाही के चलते विमान को चालू रनवे के बजाय गलती से पास ही बने बंद पड़े पुराने रनवे (अप्रोच रोड) पर लैंड करा दिया गया। यह चार्टर्ड विमान सांसद सुभाष चंद्रा के पिता का पार्थिव शरीर ला रहा था।
विज्ञापन
सुभाष चंद्रा के पिता का पार्थिव शरीर ला रहा था विमान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बड़ा विमान हादसा होते-होते बाल-बाल टल गया। मुंबई से आ रहा एक चार्टर्ड प्लेन रनवे पर क्रैश होने से बच गया। पायलट की एक गंभीर लापरवाही के चलते विमान को चालू रनवे के बजाय गलती से पास ही बने बंद पड़े पुराने रनवे (अप्रोच रोड) पर लैंड करा दिया गया। यह चार्टर्ड विमान एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और पूर्व राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा के पिता, स्वर्गीय नंदकिशोर गोयनका के पार्थिव शरीर को मुंबई से हिसार लेकर आ रहा था।
विज्ञापन


कैट आई से टकराया विमान, विंग्स हुए क्षतिग्रस्त

जैसे ही विमान ने गलत और बंद पड़े रनवे पर लैंडिंग की, वह वहां जमीन पर लगी 'कैट आई' (रास्ते को चमकाने वाली लाइटें) से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक लाइट प्लेन के पंख (विंग) को चीरती हुई उसके अंदर तक घुस गई। इस हादसे में विमान के विंग को काफी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


सभी यात्री सुरक्षित

गनीमत यह रही कि इस भयानक चूक के बाद भी विमान में आग नहीं लगी और एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। हादसे के वक्त विमान में पायलट दल के अलावा स्वर्गीय नंदकिशोर गोयनका के परिजन भी सवार थे। राहत की बात यह है कि पायलट समेत विमान में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट अथॉरिटी और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के निर्देशों के बावजूद पायलट से इतनी बड़ी चूक कैसे हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें