फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: क्रिप्टो करेंसी की ट्रेडिंग में मुनाफा दिलाने के नाम पर 4.32 लाख ठगने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हिसार साइबर थाना पुलिस ने क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग कर मुनाफा दिलाने का लालच दे 4.32 लाख से अधिक की ठगी में मुख्य आरोपी राजस्थान निवासी अभिषेक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मामले में जांच अधिकारी राजाराम ने बताया कि उक्त आरोपी ने हिसार निवासी महिला से क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग कर मुनाफा दिलाने का लालच दे 4,32,588 रुपये की ठगी की, जिसके बारे में 22 अक्तूबर 2024 को पोर्टल से हिसार साइबर थाने में शिकायत प्राप्त हुई। शिकायतकर्ता ने शिकायत में बताया कि वह अस्पताल में काम करती है। वह इंट्रा डे ट्रेडिंग के लिए एक सोशल मीडिया ग्रुप से जुड़ी हुई थी। जिसमें उसने शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के पूछा तो उक्त आरोपी ने अपने आप को शेयर मार्केट का जानकार बता शिकायतकर्ता के ट्रेडिंग अकाउंट में ट्रेडिंग की और बदले में मुनाफे का 50 प्रतिशत हिस्सा मांगा। ट्रेडिंग के दौरान शिकायतकर्ता को नुकसान हुआ और आरोपी ने उसे क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग करने के बारे में कहा कि वह वो नुकसान की भरपाई करेगा। क्रिप्टो में ट्रेडिंग करने पर आरोपी ने शिकायतकर्ता को एक दिन में ही 2 लाख का मुनाफा बताया और रुपये वापस पाने के लिए अलग-अलग चार्ज के रूप में 4,32,588 रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें