फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराटे के ट्रायल : 50 किलाेभार वर्ग में सुलखनी की महक प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। महाबीर स्टेडियम में रविवार को राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के लिए कराटे के ट्रायल लिए गए। पहले दिन लड़कियों के ट्रायल हुए। इनमें हिसार जिले से पहुंचीं खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। 50 किलाे भार वर्ग में सुलखनी गांव की महक प्रथम रहीं।
विज्ञापन

ट्रायल में प्रथम स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में भाग लेंगे। हालांकि प्रतियोगिता कहां होगी अभी शेड्यूल नहीं आया है। मगर 24 से 26 सितंबर तक खेल महाकुंभ होना है। सोमवार को लड़कों के ट्रायल लिए जाएंगे। कराटे को खेल महाकुंभ में पहली बार शामिल किया गया है। रविवार को हुए ट्रायल में सिर्फ तीन भार वर्गों के ही फाइनल मुकाबले हो पाए हैं। 50 किलाे भार वर्ग में सुलखनी गांव की महक प्रथम रहीं। 68 किलाे भार वर्ग में आजादनगर निवासी मीनाक्षी और 61 किलाे भार वर्ग में कैंट की दिव्या ने प्रथम स्थान पाया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें