फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव जेहाद का मामला बता युगल पकड़वाया, पुलिस ने बयान दर्ज कर छोड़ा

Fri, 30 Sep 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
प्रेमी जोड़ा - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
बजरंग दल के कुछ सदस्यों ने महाबीर कॉलोनी के एक मकान में रह रहे युगल को पुलिस को पकड़वा दिया। उनका कहना था कि मामला लव जेहाद का है। पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज किए तो उसने खुद को बालिग बताया और मर्जी से साथ रहने की बात कही। बाद में युगल को छोड़ दिया गया। लड़की हिंदू और लड़का मुस्लिम बताया गया है।
विज्ञापन

बजरंग दल नेता कपिल वत्स और अन्य ने बुधवार शाम पुलिस को फोन कर बुलाया। तब पुलिस की टीम महाबीर कॉलोनी में पहुंची थी और वहां एक मकान में कमरे में किराए पर रह रहे युगल को साथ ले गई थी। पुलिस कर्मी लड़की को कोर्ट और एसडीएम दफ्तर में ले गए, मगर उसके 164 के बयान दर्ज न हो सके। बाद में पुलिस ने ही लड़की के बयान दर्ज किए। बारह क्वार्टर चौकी इंचार्ज सतबीर सैनी ने बताया कि युगल यूपी के शहर देवरिया के आसपास के अलग-अलग गांव का रहने वाला है। लड़की ने बयान देकर खुद को बालिग बताते हुए कहा कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ रह रही है। बाद में युगल को छोड़ दिया गया। पुलिस के अनुसार लड़की के परिजनों ने कोई केस दर्ज नहीं कराया है।
लव जेहाद मामलों में पुलिस नहीं गंभीर : वत्स
बजरंग दल नेता कपिल वत्स का कहना है कि यह लव जेहाद का मामला है, पुलिस ऐसे मामलों के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि महाबीर कॉलोनी और 12 क्वार्टर एरिया में ऐसे कई मामले हैं। इसके अलावा यहां पश्चिम बंगाल तक के युवक रह रहे हैं। पुलिस को ऐसे युवक चिन्हित कर उनकी जानकारी जुटानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें