फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंपी वायरस को लेकर वन्य प्राणी विभाग अलर्ट, भिवानी जू में निगरानी बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। देश के विभिन्न हिस्सों में गोवंश में फैला लंपी बीामारी अब अन्य जानवरों में भी फैलने लगी है। इसको लेकर वन्य प्राणी विभाग सतर्क हो गया है। विभाग ने डियर पार्क और भिवानी जू में निगरानी बढ़ा दी है। शुक्रवार को वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ वेदप्रकाश ने भिवानी चिड़ियाघर का निरीक्षण किया और यहां जू कीपर से बातचीत की। हालांकि अभी तक विभाग को किसी भी पक्षी और जानवर में बीमारी से संबंधित किसी तरह के लक्षण नहीं मिले हैं। अब जू में दिन के अलावा रात को भी निगरानी बढ़ा दी गई है। जू में 12 जू कीपर हैं।
विज्ञापन

डीएफओ वेदप्रकाश ने जू कीपरों के साथ बैठक की। इस दौरान डीएफओ ने कहा कि यदि चिड़ियाघर में किसी भी जानवर में कोई लक्षण दिखाई दें, जानवर उल्टी करें, खाना खाना बंद कर दें, उदास रहें तो तुरंत इसकी सूचना दें, ताकि समय रहते इलाज किया जा सके। वहीं अब दो दिन बाद डीएफओ हिसार के डियर पार्क का भी निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा वन्य प्राणी विभाग के अनुसार धांगड़ में काफी नील गाय और हिरण हैं। इसके आसपास के किसानों को जागरूक किया जा रहा है कि यदि किसी में भी कोई लक्षण दिखाई दें तो वह तुरंत वन्य प्राणी विभाग को सूचित करें। डीएफओ के अनुसार यदि किसी जानवर में लक्षण दिखाई देते हैं तो वैक्सीनेशन के बारे में सोचा जाएगा।
मैंने भिवानी जू का निरीक्षण किया। फिलहाल किसी भी जानवर में कोई लक्षण दिखाई नहीं दिए। दो दिन बाद डियर पार्क का निरीक्षण किया जाएगा। हमारी ओर से जानवरों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। - वेदप्रकाश, डीएफओ, वन्य प्राणी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें