फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई फायर कर कंप्यूटर डिजाइनर से लूटा लैपटॉप व नकदी से भरा बैग

विज्ञापन
मौके पर पहुंच जांच करते डीएसपी अभिमन्यु लोहान। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। शहर में अपराधियों को खाकी का खौफ बिलकुल खत्म हो चुका है। शुक्रवार रात करीब साढ़े 9 बजे दिल्ली बाईपास पर बुलेट बाइक सवार दो युवकों ने हवाई फायर कर सैनियान मोहल्ला निवासी कंप्यूटर डिजाइनर से नकदी और लैपटॉप लूट गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पीड़िता का आरोप है कि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों में से कभी कोई तो कभी कोई उसे साइड में ले जाकर बार-बार मामले को रफादफा करने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन

27 वर्षीय पवन ने बताया कि वह सेक्टर-14 में अपने क्लाइंट से मिलने गया था। लौटते समय ब्लू बर्ड झील से कुछ पहले वह मोबाइल पर किसी परिचित से बात कर रहा था। इसी दौरान बुलेट बाइक पर दो युवक आए और उन्होंने हवाई फायर कर उसे धमकाया। इसके बाद आरोपी उसके कंधे पर टंगा लैपटॉप व आठ हजार रुपये छीनकर हांसी की ओर फरार हो गए। वारदात के बाद पीड़ित पवन एमजी क्लब के पास पेट्रोल पंप पर पहुंचा और 112 नंबर पर कॉल की। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस, सीआईए और डीएसपी अभिमन्यु लोहाना मौके पर पहुंचे और युवक से पूछताछ की। खबर लिखे जाने तक जांच जारी थी।
विज्ञापन

आरोप निराधार
पुलिस पर लगे सभी आरोप निराधार हैं। मामले की जांच की जा रही है।
- विकास, पुलिस प्रवक्ता, हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें