फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: घर से 4.87 लाख रुपये और 8 तोले सोने के जेवरात ले उड़े चोर

विज्ञापन
चिडौद गांव में चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान।
विज्ञापन
हिसार। चिड़ौद गांव में बुधवार रात करीब एक बजे दो युवक एक मकान से 4.87 लाख रुपये और 8 तोले सोने के जेवरात चोरी कर ले गए। घर के अंदर कमरे में सो रहे युवक ने दोनों युवकों के हाथ में हथियार देखे तो दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद परिजनों के पास फोन कर घटना के बारे में बताया। जब परिजन घर पहुंचे तो दोनों चोर छत से कूद कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बता दें कि एक साल पहले चिड़ौद गांव के कुछ घरों में एक ही रात में चोरी की वारदात हुई थी।
विज्ञापन

चिडौद गांव के रहने वाले ओमप्रकाश ने बताया कि भतीजा सतपाल परिवार के साथ शहर में रहता है। गांव वाले मकान की उसके चाचा हरपाल का बेटा सोनू देखरेख करता है। रात करीब एक बजे दो युवक हथियार लेकर घर में घुसे। शोर सुनकर सोनू की नींद खुली, लेकिन हथियारबंद युवकों के डर से उसने कुंडी नहीं खोली। इसके बाद चोर अंदर वाले कमरे में गए और वहां से चार लाख 87 हजार रुपये और अलमारी से 8 तोले सोने के जेवरात ले गए। सोनू की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी छत से कूद कर भाग चुके थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें