फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: खंडस्तरीय खेलों में लोहारी राघो की बेटियों का जलवा, जीते आठ पदक

विज्ञापन
खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 8 पदक जीतने के बाद खिलाड़ियों के साथ कोच साधू सरोहा। 
विज्ञापन
नारनौंद। खंड स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में सुभाष चंद्रा फाउंडेशन एथलीट सेंटर, लोहारी राघो की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य सहित कुल आठ पदक जीते। इस प्रदर्शन के साथ सभी पदक विजेता खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया।
विज्ञापन

अंडर-17 वर्ग में खिलाड़ी काफी ने 200, 400 और 800 मीटर दौड़ में लगातार तीन स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अंडर-14 वर्ग की मीनाक्षी ने 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया।
अंडर-19 वर्ग में डिस्कस थ्रो में काफी ने स्वर्ण और ज्योति ने रजत पदक जीता। शॉटपुट स्पर्धा में भी काफी ने स्वर्ण तथा ज्योति ने रजत पदक अपने नाम किया।
अकादमी के कोच साधू सरोहा ने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और अनुशासित अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने सुभाष चंद्रा फाउंडेशन और पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें