फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शिफ्ट में 6 और 8 को होंगे ब्लॉक समिति चेयरमैन के चुनाव

Wed, 02 Mar 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक समितियों के चेयरमैन-वाइस चेयरमैन चुनाव के लिए भी शेड्यूल घोषित कर दिया गया है। कुल 9 ब्लॉक समितियों में से पांच ब्लॉक समितियों के चुनाव 6 मार्च को होंगे। चार ब्लॉक समितियों के चुनाव 8 मार्च को कराए जाएंगे। जिला परिषद के बाद ब्लॉक समितियों के चेयरमैन चुनाव के लिए मीटिंग की तारीख तय कर दी गई है। प्रदेश सरकार की ओर से ब्लॉक समितियों के चेयरमैन 8 मार्च तक चुन लिए जाएंगे।
विज्ञापन




पहले चरण में छह मार्च को चुनाव कराया जाएगा। जिसमें हांसी प्रथम, हांसी द्वितीय, बरवाला, उकलाना, नारनौंद ब्लाक समिति के चुनाव रविवार 6 मार्च को होंगे। सभी खंड मुख्यालय में इसकी मीटिंग कराई जाएगी। इसके बाद 8 मार्च को हिसार प्रथम, हिसार द्वितीय, अग्रोहा और आदमपुर ब्लॉक समितियों के चेयरमैन का चुनाव होगा। ब्लॉक समितियों के चेयरमैन चुनाव के लिए समय तय होगा। तय समय पर अधिकारी मीटिंग के लिए बैठ जाएंगे। इसके बाद आधा घंटे का समय दिया जाएगा। तय आधा घंटे में कोरम पूरा नहीं हुआ तो अधिकारी बैठक को रद कर वापस जा सकेंगे। बैठक रद होने के बाद कुछ दिन बाद दूसरी बार बैठक बुलाई जाएगी।



सभी ब्लॉक समितियों के चुनाव की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी। चेयरमैन-वाइस चेयरमैन चुनाव के लिए नामांकन भरे जाएंगे। इसके बाद ईवीएम के जरिये वोट डाले जाएंगे। सबसे अधिक वोट हासिल करने वाला चेयरमैन बन जाएगा।
विज्ञापन


ब्लॉक समितियों में सदस्य.......
हिसार प्रथम में 30, हिसार द्वितीय में 30, हांसी प्रथम में 30, हांसी द्वितीय में 23, नारनौंद में 25, उकलाना में 18, बरवाला में 30, आदमपुर में 24, अग्रोहा में 20

कौन अधिकारी कहां कराएगा चुनाव
हांसी प्रथम और नारनौंद- एसडीएम हांसी जगदीप कुमार
हांसी द्वितीय - जिला राजस्व अधिकारी राजबीर धीमान
बरवाला, उकलाना - एसडीएम बरवाला पृथ्वी सिंह
अग्रोहा, आदमपुर - सीटीएम सरजीत नैन
हिसार प्रथम, हिसार द्वितीय - एसडीएम हिसार अशोक बंसल

दो शिफ्ट में होंगे चुनाव
जिन अधिकारियों की दो ब्लॉक समितियों में दो शिफ्ट में चुनाव कराए जाएंगे। दरअसल छह मार्च को हांसी प्रथम व नारनौंद में चुनाव कराने के लिए एसडीएम हांसी को लगाया गया है। बरवाला और उकलाना का चुनाव बरवाला के एसडीएम को एक ही दिन कराने हैं। इसके बाद अग्रोहा व आदमपुर के चुनाव 8 मार्च को सीटीएम को ही दोनों जगह पर कराने हैं। हिसार प्रथम व हिसार द्वितीय के चुनाव भी 8 मार्च को एसडीएम अशोक बंसल को कराने हैं। एक अधिकारी की दो जगह एक ही दिन ड्यूटी होने के कारण मोर्निंग और इवनिंग शिफ्ट में चुनाव कराए जाएंगे।


एमपी, एमएलए केवल कार्यवाही देख सकेंगे
जिला परिषद के चुनाव में एरिया के सांसद, विधायक मीटिंग में आ सकते हैं। मीटिंग में बैठकर कार्यवाही देख सकते हैं। ब्लॉक समिति के चुनाव में संबंधित विधायक आ सकेंगे। इन सभी जनप्रतिनिधियों को इसके लिए निमंत्रण पत्र भेजा जाएगा। इन जनप्रतिनिधियों को वोट का अधिकार नहीं होगा।


कोई नामांकन न आया तो आयोग से मांगेंगे निर्देश
कोरम पूरा होने के बाद बैठक शुरू कर दी जाएगी। चुनाव कराने के समय किसी का नामांकन नहीं मिलता तो चुनाव अधिकारी इस बारे में राज्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर निर्देश मांगेंगे। आयोग फैसला लेगा कि आगे क्या किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें