फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में मकान पर गिरी आसमानी बिजली: तेज धमाके से दहला बुड्ढाखेड़ा गांव; बिजली की फिटिंग, स्विच और वायरिंग जली

Sat, 08 Aug 2026 02:33 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

बिजली गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के घरों में मौजूद लोग भी घबरा गए। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कुछ ही समय में प्यारेलाल के मकान के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
आसमानी बिजली गिरने से उखड़े बिजली के बोर्ड। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उकलाना क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा में शनिवार को बारिश के दौरान एक मकान पर आसमानी बिजली गिर गई। बिजली गिरने से तेज धमाका हुआ और मकान की बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। बिजली की फिटिंग, स्विच और वायरिंग जल गई। वहीं, चौबारे की दीवार में भी दरार आ गई। अचानक हुए तेज धमाके से आसपास के लोग सहम गए और घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव निवासी प्यारेलाल के मकान पर अचानक आसमानी बिजली गिरी। जिस समय यह घटना हुई, उस समय चौबारे में कोई मौजूद नहीं था। इसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। बिजली गिरने के बाद मकान में लगे विद्युत उपकरणों और फिटिंग से जलने की स्थिति पैदा हो गई। परिजनों ने किसी तरह स्थिति संभाली।

धमाके की आवाज सुनकर बाहर निकले ग्रामीण
बिजली गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के घरों में मौजूद लोग भी घबरा गए। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कुछ ही समय में प्यारेलाल के मकान के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने मकान के चौबारे का निरीक्षण किया तो वहां दीवार में दरार दिखाई दी। बिजली की फिटिंग और वायरिंग के जले होने से नुकसान का अंदाजा हुआ।
विज्ञापन


विद्युत उपकरणों को हुआ नुकसान
आसमानी बिजली गिरने से मकान में लगी बिजली की फिटिंग, स्विच और वायरिंग जल गई। इससे घर की विद्युत व्यवस्था को नुकसान पहुंचा है। चौबारे में भी बिजली गिरने के निशान और दीवार में दरारें आई हैं। परिवार के अनुसार मकान को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

गनीमत रही, चौबारा था खाली
हादसे के समय चौबारे में किसी व्यक्ति के मौजूद नहीं होने से परिवार ने राहत की सांस ली। यदि उस समय कोई व्यक्ति वहां मौजूद होता तो गंभीर हादसा हो सकता था। घटना के बाद ग्रामीणों में भी आसमानी बिजली को लेकर चिंता बनी रही। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश और बादलों की गर्जना के दौरान आसमानी बिजली गिरने की घटना से लोगों में डर का माहौल बन गया। मकान पर बिजली गिरने से हुए नुकसान को देखने के लिए आसपास के लोग भी पहुंचते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें