फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ व मानसून रेखा के असर से कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश

विज्ञापन
सिवानी मंडी नगर क्षेत्र की सड़कों पर शुक्रवार को भरा गंदा पानी। 
विज्ञापन
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ व मानसून रेखा के असर से शुक्रवार को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार प्रदेश में 5 सितंबर तक झमाझम बारिश की संभावना रहेगी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मानसून रेखा शुक्रवार को भी पूर्वी राजस्थान पर बनी रही जिससे बंगाल की खाड़ी से प्रदेश को नमी को मिलती रही। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के असर से दक्षिणी पंजाब पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिस कारण अरब सागर से पूरी नमी यहां पहुंच रही है। इन सभी के असर से हिसार, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, जींद, पलवल, पानीपत, सिरसा आदि जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश के कारण 5.6 डिग्री तक की गिरावट आई और कई जिलों में यह सामान्य से नीचे पहुंच गया।
डॉ. चद्रमोहन ने बताया कि 30 अगस्त की रात को एक और विक्षोभ सक्रिय होगा। पश्चिमी विक्षोभ व मानसून रेखा के असर से 5 सितंबर तक प्रदेश में बारिश की संभावना रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितनी बारिश हुई
हिसार-20.4 एमएम
नारनौल-65.5 एमएम
चरखी दादरी-0.5 एमएम
जींद-0.2 एमएम
पलवल-0.5 एमए
पानीपत-16.5 एमएम
सिरसा-14.5 एमएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें