फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: टीटीसी के पास शाम को कुत्ते के पीछे भागता दिखाई दिया तेंदुआ, पीरांवाली और आसपास तेंदुए की आशंका पर चलाया सर्च अभियान

विज्ञापन
पीरांवाली गांव में तेंदुए को ढूंढने में जुटे वन्य प्राणी विभाग के कर्मचारी।  संवाद 
विज्ञापन
हिसार। गांव पीरांवाली में तेंदुए की आशंका को देखते हुए हिसार, फतेहाबाद व सिरसा के वन्य प्राणी विभाग की टीमों ने बुधवार को सर्च अभियान जारी रखा। वहीं, बुधवार शाम साढ़े बजे एक ऑटो चालक ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उसे उत्तरी क्षेत्र कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान (टीटीसी केंद्र) के पास तेंदुआ देखा गया। वह कुत्ते के पीछे भाग रहा था। वहीं वन्य प्राणी विभाग की टीमें टॉर्च व लाठी लेकर रात भर पीरांवाली के आसपास के क्षेत्र को खंगालते रहे। हालांकि अभी तक टीमों ने क्षेत्र में तेंदुए के होने की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

अधिकारियों की मानें तो तेंदुआ दिन में आराम करता है और रात को शिकार पर निकलता है। वह जगह-जगह जानवरों के पैरों के निशान देख रहे हैं। अगर उन्हें किसी निशान पर ज्यादा शक होता है तो वह उस दिशा में आगे तक जाते हैं। फिलहाल ये टीमें पीरांवाली, ढंढूर व बीड़ बबरान के क्षेत्र में सर्च अभियान चला रहे हैं। प्रत्येक टीम में 6-6 कर्मचारी हैं। बता दें कि सोमवार सुबह पीरांवाली की सुरजीतो ने गांव में जंगल में तेेंदुआ देेखने का दावा किया था। इसके बाद से वन्य प्राणी विभाग की टीमें हरकत में आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें