भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूट ऑफ कोस्ट अकाउंटेंट ऑफ इंडिया की ओर से बुधवार को कॅरिअर अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों को सीएमए की कार्यप्रणाली और भविष्य में कॉस्ट मैनेजमेंट अकाउंटिंग के कोर्स के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
इस मौके पर डीन प्रो. सुनीता भरतवाल, वाणिज्य संकाय के एचओडी प्रो. दीपक गुप्ता, प्रो. मीरा बांबा, प्रो. सोनू मदान, डॉ. मीरा के अलावा फोरमेर चेयरमैन एनआईआरसी सीएमए रवि कुमार साहनी, सीएमए संदीप शर्मा, सीएमए सोमी कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को कॉस्ट अकाउंटिंग के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कोस्ट अकाउंटिंग विद्यार्थियों के लिए एक बेहतर विकल्प है तथा विद्यार्थी कॉस्ट अकाउंटिंग के माध्यम से अपना स्वर्णिम भविष्य बना सकते है।
इस मौके पर फोरमेर चेयरमैन एनआईआरसी सीएमए रवि कुमार साहनी, सेक्रेटरी भिवानी चैप्टर सीएमए संदीप शर्मा, सीएमए सोमी कुमार शर्मा ने बताया कि कॉस्ट अकाउंटिंग में दाखिले के लिए दि इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटिंग ऑफ इंडिया द्वारा डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट आईसीएमएआई डॉट इन पर ऑनलाइन तौर पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसकी अंतिम तिथि 31 जनवरी है।
सीबीएलयू ने जारी किया परीक्षाओं को री शेड्यूल
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय ने स्नातक व स्नातकोत्तर की परीक्षाओं को री शेड्यूल जारी किया है। श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के दिन अवकाश घोषित होने के कारण स्थगित की गई 22 जनवरी की परीक्षाओं को आयोजित करने के लिए नई तिथि जारी की है। हालांकि परीक्षाओं की समय सारणी पहले वाली ही रहेगी।
22 जनवरी को होने वाली पहले सेमेस्टर की स्नातक बीसीए कोर्स की परीक्षा 29 जनवरी को, स्नातक में पहले सेमेस्टर की बीए एलएलबी समेत साधारण बीए कोर्स की परीक्षा पांच फरवरी को बीए तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 25 जनवरी को आयोजित होगीं। वहीं स्नातकोत्तर की एमबीए, एमएससी मैथ, ज्योग्राफी, एम फार्मा, पीजी डिप्लोमा, एमए राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा 25 जनवरी को आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी विश्वविद्यालय की बेवसाइट पर विजिट करें।