फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप विधायक बनाकर भेजो, विकास की जिम्मेदारी मेरे पर छोड़ दो : भूपेंद्र हुड्डा

Tue, 01 Oct 2024 09:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
आदमपुर में मंच पर उप​स्थित पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद जयप्रकाश व सामने उप​स्थित जनत
विज्ञापन
आदमपुर (हिसार)। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आप विधायक बनाकर भेजो, विकास की जिम्मेदारी मेरे पर छोड़ दो। वे अनाज मंडी में कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रप्रकाश के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर भाजपा के किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व सातरोल खाप की महिला प्रधान सुदेश चौधरी ,भाजपा ब्लाक अध्यक्ष सुलतान सिंह ने कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन किया।
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज कांग्रेस के पक्ष में हवा इसलिए बनी है क्योंकि जनता ने दोनों सरकारों के काम को तोल लिया है। कांग्रेस में जहां प्रदेश में शांति और खुशहाली का राज था, वहीं भाजपा के समय में बदमाशों और नशा तस्करों का राज है। हरियाणा में कभी हमने चिट्टा नाम नहीं सुना था, लेकिन भाजपा ने नशा तस्करों को संरक्षण देकर नौजवानों की नस-नस में नशा भर दिया है। आज नशे की वजह से पंजाब से भी ज्यादा मौत हरियाणा में हो रही है।
वहीं, प्रदेश में कानून-व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है। आए दिन फिरौती मांगने और हत्या हो रही हैं। कांग्रेस राज में हमने बदमाशों को खुली चुनौती देते हुए हरियाणा से बाहर कर दिया था। अब मैं आपसे वादा करता हूं हरियाणा से बदमाशों और नशा तस्करों को खत्म कर देंगे। किसी को भी हरियाणा के भविष्य से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आदमपुर ने उपचुनाव और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का बहुत साथ दिया है। आदमपुर का मेरे ऊपर बड़ा अहसान है। कांग्रेस सरकार बनने पर आदमपुर की सेवा करके इस अहसान को उतारने का पूरा प्रयास करूंगा।
विज्ञापन


सांसद जयप्रकाश जेपी ने कहा कि बीड, बबराण, ढंढूर समेत पांच गांवों को 1972 के कलेक्टर रेट पर जमीन देकर बसाने का कांग्रेस का वादा है। लाखपुर से बांडाहेड़ी तक नहर खुदवाने के काम को भी प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। कांग्रेस ने 30 साधारण परिवार के नौजवानों को टिकट दिए हैं। हिसार जिले में 2 सीटों (बरवाला और आदमपुर) पर कांग्रेस ने बीसी-ए उम्मीदवारों को टिकट देकर साबित कर दिया है कि समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी कांग्रेस की नीति है।
इस मौके पर पूर्व मंत्री संपत सिंह, बजरंग दास गर्ग, पूर्व विधायक कुलबीर बैनीवाल, सीपीआईएम नेता सुरेश कामरेड, प्रह्लाद सिंह गिल्लाखेड़ा, राजस्थान से पूर्व विधायक जगदीश जांगिड़ सहित अन्य ने संबोधित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें