फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नशे के बढ़ते धंधे खिलाफ खोला मोर्चा

Wed, 02 Sep 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने मोर्चा खोलते हुए मंगलवार एसडीएम विकास यादव को ज्ञापन सौंपा। यूनियन पदाधिकारियों ने गांवों में नशीले पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने और नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। किसानों ने प्रशासन से नशे के खिलाफ अभियान तेज करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

मंगलवार को भाकियू के जिला प्रधान सतेंद्र कोथ और जींद के प्रधान बिंद्र नंबरदार समेत अन्य किसान नेताओं ने गांव राजथल पहुंचकर नशे के खिलाफ ग्रामीणों के अभियान को समर्थन दिया। उन्होंने ग्रामीणों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। नेताओं ने कहा कि नशे की गिरफ्त में आने से युवा पीढ़ी का भविष्य प्रभावित हो रहा है। गांवों में नशीले पदार्थों की उपलब्धता रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन को संयुक्त अभियान चलाने की जरूरत है।
किसान नेताओं ने कहा कि नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ नशे के आदी युवाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए जागरूकता और उपचार की व्यवस्था भी मजबूत की जानी चाहिए। इस दौरान रणधीर मिलकपुर, अनिल बेंदा, लीला मिलकपुर, वीरेंद्र उर्फ बॉबी, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, ओम सिंह, काला मिलकपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पंचायतों और ग्रामीणों की भागीदारी पर जोर :
नौगामा खाप तप प्रधान जयबीर लोहान ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर लोगों को नशे के खिलाफ एकजुट किया जा रहा है। पंचायतों और ग्रामीणों की भागीदारी से नशे की बिक्री पर निगरानी बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने प्रशासन से नशे संबंधी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई कर तस्करों के नेटवर्क को खत्म करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें