फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई ने शिक्षा निदेशालय को लिखा पत्र, आपके मॉडल संस्कृति स्कूल नहीं कर रहे नियमों का पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
नए शैक्षणिक सत्र से शुरू हुए राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल विवादों के घेरे में फंसते जा रहे हैं। कारण है इन स्कूलों को सरकार ने सीबीएसई पैटर्न में तो बदल दिया है लेकिन आज भी पुराने नियमों पर ये स्कूल चल रहे हैं। सीबीएसई ने शिक्षा निदेशालय को पत्र लिखकर स्पष्ट किया है कि राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। जिस पर संज्ञान लेते हुए शिक्षा निदेशालय ने पत्र के माध्यम से राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के प्राचार्यों को आदेश दिए हैं कि वे सीबीएसई बोर्ड के पोर्टल को सप्ताह में दो बार चेक करेंगे। साथ ही व्हाट्स एप ग्रुपों पर जानकारियां शेयर करेंगे।
विज्ञापन

राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के प्राचार्यों ने बताया कि उन्हें सीबीएसई की तरफ से कोई भी जानकारी नहीं मिल पा रही है, जिस कारण वे पुराने नियमों का ही पालन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगर शिक्षा निदेशालय की तरफ से कोई ट्रेनिंग दे दी जाए तो उन्हें फायदा मिलेगा।
शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों का कहना है कि डायरेक्टर जनरल जी गणेशन ने भी राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के प्राचार्यों के साथ मीटिंग कर नियमों के बारे में बता चुके हैं लेकिन उस दौरान कोई भी सवाल नहीं करता है। हर विषय पर रिव्यू भी किया जाता है। और तो और व्हाट्सएप ग्रुपों पर जानकारियां शेयर करने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन

किसी भी सीबीएसई स्कूल को मेल के जरिये जानकारियां नहीं भेेजी जाती है। सभी प्राचार्य पोर्टल को चेक करते हैं। इसलिए शिक्षा निदेशालय को पत्र लिखकर नियमों का पालन करवाने के लिए कहा गया है। - विजय यादव, रीजनल ऑफिसर, सीबीएसई।
हर बार मीटिंग की जाती है और सीबीएसई के नियमों के बारे में प्राचार्यों को बताया जाता है, लेकिन कुछ राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के प्राचार्य लापरवाही बरत रहे हैं। - नंद किशोर वर्मा, डिप्टी डायरेक्टर, शिक्षा निदेशालय, पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें