फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पिछले साल 21 दिसंबर को थी कोल्ड डे की स्थिति, इस बार दिन का तापमान सामान्य से 2 डिग्री ऊपर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। इस साल अभी तक दिन के समय कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू नहीं हुई है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले वर्ष 21 दिसंबर को कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई थी, जबकि इस बार दिन का तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। हालांकि रात के समय कंपकंपाने वाली ठंड दस्तक दे चुकी है। वीरवार को जिले के बालसमंद में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम रहा।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक बारिश न होने के कारण दिन के तापमान में गिरावट नहीं आ रही है। इस माह जितने भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए हैं, वो सभी कमजोर श्रेणी के थे। इस कारण से उनके प्रभाव से बारिश नहीं हो सकी। दिन के समय मौसम शुष्क व साफ बने हुए हैं। दिन के समय धूप निकलने के कारण भी अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बने हुए हैं। बारिश से ही दिन के तापमान में गिरावट आएगी।



पिछले व इस वर्ष के अधिकतम तापमान की स्थिति

तिथि- वर्ष 2022-वर्ष 2023


21 दिसंबर-15.1- 23.6

20 दिसंबर-15.9- 22.7

19 दिसंबर-20.4- 22.3

18 दिसंबर-22.7- 21.0

17 दिसंबर-22.5- 24.7

16 दिसंबर-21.8- 25.0

15 दिसंबर-21.5- 24.0



रात के समय ठंड ने ठिठुराया
हालांकि रात के समय ठंड ने ठिठुराना शुरू कर दिया है। वीरवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री से ज्यादा नीचे रहा। इस दौरान बालसमंद क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री व हिसार में 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों के न्यूनतम तापमान की स्थिति

तिथि-तापमान

21 दिसंबर-4.2

20 दिसंबर-5.1

19 दिसंबर-6.6

18 दिसंबर-6.0

17 दिसंबर-6.2

16 दिसंबर-5.2

15 दिसंबर-4.2



गेहूं की फसल के लिए तापमान ज्यादा

एचएयू के गेहूं वैज्ञानिक डॉ. पवन कुमार ने बताया कि वर्तमान में दिन का तापमान गेहूं की फसल के लिहाज से ज्यादा है। हालांकि रात का तापमान फसल के अनुकूल है। इस समय दिन का तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। साथ ही धुंध भी हो। ऐसा मौसम होगा तो फसल की अच्छी बढ़ोतरी होगी। अगर दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा होता है तो फसल की बाली कम संख्या में आएंगी। चूंकि फिलहाल दिन का तापमान ज्यादा है। अगर फसल 21-22 दिन की हो गई है तो उसमें पहली सिंचाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें