फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चेयरमैन ईश्वर मालवाल का किया अंतिम संस्कार

Sun, 23 Mar 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
बरवाला के गांव ढाणी खान बहादुर में ​स्थित श्मशान घाट पर शव के अंतिम दर्शन करते लोग। 
विज्ञापन
बरवाला (हिसार)। हरियाणा माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर मालवाल का अंतिम संस्कार रविवार दोपहर गांव ढाणी खान बहादुर में किया गया। उनके बेटे रोहित ने उन्हें मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

हरियाणा माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर मालवाल की रोहतक के लाखन माजरा में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह शनिवार शाम कार से गोहाना से महम जा रहे थे। बैंसी गांव के पास तेज रफ्तार डंंपर ने कार को टक्कर मार दी थी। हादसे के शिकार हुए ईश्वर मालवाल के शव को रोहतक से रविवार को दोपहर 12 बजे गांव ढाणी खान बहादुर लाया गया।
उनके अंतिम दर्शन के लिए आवास व साथ लगती चौपाल में लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। हर कोई चेयरमैन ईश्वर मालवाल के आकस्मिक निधन से स्तब्ध था। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा उनके बेटे रोहित को गले लगाकर ढांढस बंधाया। उनकी अंतिम यात्रा में विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व मंत्री अनूप धानक, पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज, भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, जिला परिषद चेयरमैन सोनू सिहाग, हिसार के मेयर प्रवीण पोपली, चेयरमैन रमेश बेटरीवाला, रणधीर धीरू, संत दर्शन गिरी, साधुराम जाखड़, भूपेंद्र गंगवा, पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें