फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: अग्रवाल समाज का अग्रोहा धाम में सबसे बड़ा वार्षिक मेला, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कवींद्र गुप्ता पहुंचे

Sun, 25 Oct 2026 01:29 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

मेले में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, प्रदेश के निकाय मंत्री विपुल गोयल, पंजाब के मंत्री वीरेंद्र गोयल, राज्यसभा के पूर्व सदस्य डॉ. सुभाष चंद्रा और हिसार की विधायक सावित्री जिंदल मुख्य मंच से संबोधित किया। 
विज्ञापन
अग्रोहा पहुंचे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अग्रवाल समाज के सबसे बड़े धाम अग्रोहा में शरद पूर्णिमा पर रविवार को वार्षिक मेले का आयोजन किया गया है। धाम को रोशनी, फूलों और लड़ियों से सजाया गया है। सुबह पांच बजे शक्ति सरोवर में स्नान के साथ धार्मिक आयोजन शुरू हुए। मेले में भाग लेने के लिए हरियाणा, पंजाब, राजस्थान चंडीगढ़, बिहार, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


मेले में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, प्रदेश के निकाय मंत्री विपुल गोयल, पंजाब के मंत्री वीरेंद्र गोयल, राज्यसभा के पूर्व सदस्य डॉ. सुभाष चंद्रा और हिसार की विधायक सावित्री जिंदल मुख्य मंच से संबोधित किया। हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा और भजन गायिका अंजनी द्विवेदी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

खानपान से लेकर घरेलू सामान की लगी स्टॉल
मेले में खानपान के सामानों से लेकर घरेलू कामकाज के लिए प्रयोग होने वाले सामान की कई स्टाल लगी हुई हैं। बच्चों के लिए खिलौने की स्टाल भी सजाई गई है। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया है। धाम के प्रमुख रास्तों पर पुलिस और निजी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें