फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: लाडो शाम तक करती रहीं लक्ष्मी का इंतजार

Sun, 02 Nov 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रोहा। आर्थिक तौर पर संबल देने के लिए शुरू की गई लाडो लक्ष्मी योजना में पात्र परिवारों की महिलाओं के खाते में शनिवार से प्रदेश सरकार ने 2100 रुपये डालने की मुहिम शुरू की। इससे महिलाओं में खुशी का माहौल था। सभी सुबह से ही अपने बैंक खातों में राशि आने का इंतजार कर रही थीं पर अफसोस अधिकतर महिलाओं का यह इंतजार शाम तक पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन

क्षेत्र में कुछेक महिलाओं के खातों में 2100 रुपये आने का मैसेज आया, लेकिन अन्य की आंखें मोबाइल स्क्रीन पर टीकी रहीं। शाम तक पैसा नहीं आया तो काफी मायूसी हुई। हालांकि जिन महिलाओं के खातों में राशि आई, उन्होंने सरकार का धन्यवाद करते हुए खुशी का इजहार किया।
सालाना 1.40 लाख तक की आय वाले परिवार की महिलाएं इस योजना के तहत पात्र हैं। पहले यह सीमा एक लाख रुपये की गई थी। योजना की शर्तें ऐसी हैं कि अधिकतर पात्र परिवारों की महिलाओं को तो पंजीकरण के लिए दस्तावेज जुटाने में ही पीसने छूट गए। किसी को माता-पिता का आय प्रमाण पत्र नहीं मिल पाया तो किसी को सास-ससुर का।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें