फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाडो को नहीं मिली लक्ष्मी, बुजुर्गों की भी काटी पेंशन : दिग्विजय

Sat, 07 Mar 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
नारनौंद - गांव गुराना में आयोजित जनसभा में दिग्विजय चौटाला को हल भेंट करते अमित बूरा। स्रोत आयो
विज्ञापन
नारनौंद। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने शुक्रवार को नारनौंद हलके के विभिन्न गांवों का दौरा किया। गांव गुराना में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले महिलाओं को 2100 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद लाडो लक्ष्मी योजना के नाम पर केवल शर्तें लगाकर महिलाओं को लाभ से वंचित कर दिया गया। सरकार बुजुर्गों के साथ भी न्याय नहीं कर रही है। बुढ़ापा पेंशन में तरह-तरह की रुकावटें पैदा कर हजारों बुजुर्गों को पेंशन से वंचित किया जा रहा है।
विज्ञापन

गुराना के अलावा दिग्विजय डाटा, खानपुर, सिंघवा राघो, महजत, सिसाय, हैबतपुर, नारनौंद, भैणी अमीरपुर, सुलचानी गांवों में ग्रामीणों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल की ओर से शुरू की गई इस योजना को कमजोर करने का काम किया जा रहा है। हरियाणा के युवाओं के बजाय अन्य राज्यों के युवाओं को नौकरियां दी जा रही हैं।
दिग्विजय ने बताया कि जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन के अवसर पर 13 मार्च को हांसी की अनाज मंडी में बड़ी रैली आयोजित की जाएगी। पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित बूरा ने हल भेंट किया। इस अवसर पर धर्मवीर सिहाग, हांसी हलका अध्यक्ष राजेंद्र सोरखी, नारनौंद हलका अध्यक्ष ईश्वर सिंघवा, हर्ष पेटवाड़, सरपंच रामअवतार शर्मा, योगेश गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें