फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में कुलदीप बिश्नोई बोले: आदमपुर व नलवा में वोट का नहीं पारिवारिक रिश्ता है, दोनों हलकों का विकास कराएंगे

Sat, 07 Dec 2024 03:44 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौ भजनलाल के पारिवारिक विधानसभा क्षेत्रों नलवा एवं आदमपुर का चहुंमुखी विकास कर कायाकल्प किया जाएगा।
विज्ञापन
गांव सीसवाला में धन्यवादी दौरा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नलवा विधायक रणधीर पनिहार ने गांव सीसवाला में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज भीड़ तो बहुत है लेकिन चेहरे उदास हैं। भव्य की पराजय पर उन लोगों को भी दुख हो रहा है जिन्होंने वोट नहीं दिया। पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि हमारा वोट का नहीं पारिवारिक रिश्ता है। मेरे पूरे परिवार का लोगों ने हमेशा साथ दिया। मैं हमेशा आदमपुर तथा पुराने आदमपुर के हलके के लोगों का आभारी रहूंगा।

विज्ञापन


गांव सीसवाला में धन्यवादी दौरे पर पहुंचे नलवा विधायक रणधीर पनिहार ने कहा कि भव्य बिश्नोई की हार की पीड़ा दूर नहीं हुई है। लोगों को दुख है कि अगर भव्य बिश्नोई को विजयी बनाकर भेजते तो आज नई तस्वीर होती। आदमपुर में चौधरी भजनलाल का सुनहरा काल भव्य बिश्नोई- कुलदीप बिश्नोई ले आते। इस जीत से चौधरी कुलदीप बिश्नोई को बड़ी ताकत मिलती। नलवा विधानसभा का पूरा लगाव व जुड़ाव चौधरी कुलदीप बिश्नोई से है।

हमें निराशा को तोड़ना होगा। कुलदीप बिश्नोई ही इस निराशा को तोड़ सकते हैं। हम सभी आपकी राजनीति ताकत हैं। जहां हमने कमजोरी साबित की है वहीं हम आपको राजनीतिक ताकत देने का काम करेंगे। पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौ भजनलाल के पारिवारिक विधानसभा क्षेत्रों नलवा एवं आदमपुर का चहुंमुखी विकास कर कायाकल्प किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन


इसके लिए उन्हें चाहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नायबसिंह सैनी से बार-बार मिलना पडे़ तो वे जरूर मिलेंगें और अगले पांच सालों में इन क्षेत्रों का भरपूर विकास करवाएंगें। नलवा व आदमपुर से पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौ भजनलाल का परिवारिक रिश्ता रहा है। यहां के लोगों की सेवा करना, उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना मेरा धर्म एवं कर्तव्य बनता है। इसलिए इन दोनों क्षेत्रों के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें