नारनौंद के गांव नाड़ा में विजेता खिलाड़ियों के साथ विधायक जस्सी पेटवाड़ और अन्य।
नारनौंद। गांव नाड़ा में शनिवार को मिनी ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबले में कोथ कलां की टीम ने बनभौरी को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 25 हजार रुपये जबकि उपविजेता बनभौरी की टीम को 18 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता में धनौरी के अजय को सर्वश्रेष्ठ कैचर खिलाड़ी और कोथ कलां के राकेश (रामू बनभौरी) को सर्वश्रेष्ठ रेडर घोषित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जस्सी पेटवाड़ उपस्थित रहे।
उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल हमारी संस्कृति और मिट्टी की पहचान हैं। उन्होंने ठंड के बावजूद खिलाड़ियों की खेल भावना की सराहना की। मैच के दौरान रवि चठा और मुकेशी ने कमेंट्री की। इस मौके पर सरपंच सुधीर बैनीवाल, पूर्व सरपंच चंद्रभान, संजय माैजूद रहे। संवाद