फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: वाॅलीबाल में कोथ व कबड्डी में खापड़ की टीम बनी विजेता

Tue, 24 Jun 2025 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
खिलाड़ियों को सम्मानित करती पुलिस।
विज्ञापन
नारनौंद। नशा मुक्त पखवाड़ा अभियान के तहत हांसी पुलिस ने गांव कापड़ो व गैबीनगर में खेल प्रतियोगिताएं करवाईं। इस मुहिम का उद्देश्य युवाओं को खेलों के लिए प्रेरित करना और नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखना रहा।
विज्ञापन


पुलिस चौकी खेड़ी चौपटा प्रभारी उप निरीक्षक अनिल कुमार की अगुवाई में गांव कापड़ो में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें गांव कापड़ो और खापड़ की टीमों ने भाग लिया। इसमें खापड़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
वहीं पुलिस चौकी मिर्चपुर प्रभारी उप निरीक्षक धोलू राम की देखरेख में गांव गैबीनगर में वॉलीबाल प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें नाड़ा, मिर्चपुर, गैबीपुर और कोथ गांव की टीमों ने हिस्सा लिया। सभी मुकाबले कड़े मुकाबले रहे, लेकिन फाइनल में गांव कोथ की टीम ने 37-36 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीमों को पुलिस की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें