फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बालसमंद में किसान महापंचायत आज

विज्ञापन
बालसमंद में किसानों की महापंचायत की तैयारी करते किसान नेता।
विज्ञापन
हिसार/बालसमंद/आदमपुर। अखिल भारतीय किसान सभा ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को मुआवजा और बीमा लाभ दिलाने की मांग की है। इसके लिए अक्तूबर से बेमियादी धरना दिया जा रहा है। इसके बावजूद सुनवाई न होने से आक्रोशित किसान वीरवार को बालसमंद में और 16 को आदमपुर में महापंचायत करेंगे। इन दोनों आयोजनों में जिलेभर के किसान आएंगे।
विज्ञापन

बालसमंद में भादरा, राजस्थान के पूर्व विधायक बलवान पूनिया भी आएंगे, जबकि आदमपुर में अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह मुख्य वक्ता होंगे। किसान नेता संदीप धीरनवास ने बताया कि मुख्यमंत्री ने दीपावली तक नुकसान की भरपाई की घोषणा की थी। करीब 20 दिन पहले जिला उपायुक्त अनीश यादव ने खेतों से 10 दिन में जलनिकासी का आदेश दिया था, लेकिन इन पर अमल नहीं हुआ।
आदमपुर तहसील क्षेत्र के सचिव सतबीर सिंह धायल ने बताया कि तैयारी बैठक को कोषाध्यक्ष दिनेश सिवाच ने भी संबोधित किया। धरनों की अध्यक्षता कृष्ण सावंत, गुलाब पूनिया, कपूर सिंह बगला ने की। आदमपुर में धरना देने वालों में मांगेराम गोदारा, गुलाब पूनिया, सतपाल पूनिया, राजेंद्र साहरण, अशोक सिवर, रिछपाल जाखड़, दलीप टाड़ा, रघुबीर पूनिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें