फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गो संरक्षण कानून गाय की रक्षा करने के लिए बड़ा कदम

Sat, 22 Nov 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार गांव नियाणा गोशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदा​धिकारी मंत्री रणबीर सिंह गंग
विज्ञापन
हिसार। गाय की सेवा करना पुण्य का कार्य है। प्रदेश सरकार ने गो संरक्षण कानून बनाकर गाय की रक्षा करने के लिए बड़ा कदम उठाया। गोसेवा के लिए नई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। यह बात कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने गांव न्याणा स्थित श्री शिव गोशाला के 24वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

मंत्री रणबीर गंगवा ने गोशाला में निजी कोष से 15 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गो-संरक्षण और गो-सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। राज्य में गोशालाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने, उनके आधारभूत ढांचे को मजबूत करने तथा गोवंश को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध करवाने के लिए सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। गोशालाओं को अनुदान में बढ़ोतरी की है बल्कि बीमार गोवंश के उपचार, चारे-पानी की व्यवस्था और आधुनिक तकनीक के उपयोग से प्रबंधन व्यवस्था को भी बेहतर बनाया है।
इस अवसर पर एसडीएम ज्योति मित्तल, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, गोशाला प्रधान महाबीर सहरावत, कोषाध्यक्ष मास्टर जयसिंह, न्याणा सरपंच विरेंद्र, पान्ना आलमपुर सरपंच विष्णु शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें