फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कर्मबीर बने परिवहन कर्मचारी संघ के प्रधान

विज्ञापन
हिसार में चुने गए परिवहन कर्मचारी संघ के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
हिसार। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) से जुड़े हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ की बैठक शुक्रवार को स्थानीय डिपो प्रांगण में आयोजित हुई। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें कर्मबीर प्रधान के रूप में चुने गए।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में बलजीत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेश उर्फ सोनू व राजकुमार सुखा उपाध्यक्ष, अनिल सरसाना सचिव, केशव सैनी संगठन मंत्री, संजय शर्मा सहसचिव, सुशील पानू मुख्य सलाहकार, रमेश कुमार कोषाध्यक्ष, अविनाश सरसाना प्रेस सचिव, ओमप्रकाश ऑडिटर, सुभाष कार्यालय प्रमुख, मुकेश शर्मा सह संगठन मंत्री और रमेश कार्यकारी प्रधान शामिल हैं।
बैठक में एक सितंबर को एसीएस से हुई वार्ता की मांगों की समीक्षा भी की गई। इसके तहत दो वर्षों से लंबित रात्रि भत्ता भुगतान का आदेश जारी हो चुका है। संघ पदाधिकारियों को एसीएस से जल्द बैठक कर बाकी मांगें लागू कराने के लिए पत्र भी भेजा गया है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण लाल नोहरा ने की, संचालन प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र कुमार सीवन ने किया। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी सुरेंद्र लाहौरिया और भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण सरसाना मुख्य अतिथि रहे। संघ के राज्य उपाध्यक्ष विकास, सचिव अमित मेहराना, कैथल अध्यक्ष संजिव बाता, कैथल डिपो प्रधान अमन जांगड़ा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें