फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हत्या की कोशिश के मामले में कंवारी गांव का सरपंच संजय दूहन गिरफ्तार

Mon, 03 Apr 2023 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कर्ण की हत्या की कोशिश के मामले में सीआईए टीम ने कंवारी गांव के सरपंच संजय दूहन को गिरफ्तार किया है। इस केस में संजय का बेटा पुनीत भी आरोपी है। पुलिस उसे पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

कंवारी गांव निवासी कर्ण की मां कृष्णा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि फाग के दिन 8 मार्च बुधवार को उसका बेटा चबूतरे पर खड़ा था। उसी समय सरपंच संजय अपने बेटे पुनीत के साथ बाइक से आया। संजय ने अपने बेटे को कहा कि ये खड़ा बड़ा चौधरी, मार इसके गोली। इतना कहने पर पुनीत ने उसके बेटे कर्ण पर गोलियां दाग दी। उसके शरीर पर 6 गोलियां मारी गईं। घटना के बाद दोनों फरार हो गए।
पूर्व सरपंच स्वर्गीय महाबीर के बेटे कर्ण को गोली मारने की जानकारी मिलने के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया था। आरोप है कि पूर्व सरपंच महाबीर के समर्थकों ने सरपंच संजय के घर पर तोड़फोड़ की थी। इसके बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। कर्ण का हिसार के निजी अस्पताल में ऑपरेशन किया गया, जहां उसके शरीर से गोलियां निकाली गई थी। लंबे समय तक आईसीयू में रहने के बाद कर्ण अस्पताल से छुट्टी लेकर घर जा चुका है। कर्ण के पिता पूर्व सरपंच महाबीर का करीब 20 साल पहले महाबीर का मर्डर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें