फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बो स्ट्रिंग गार्डर तकनीक से बनेगा कैमरी रोड ओवरब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमित भारद्वाज
विज्ञापन

हिसार। शहर के कैमरी रोड रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी ) बो स्टिंग गार्डर तकनीक से बनाया जाएगा। इस तकनीक से तैयार होने वाला यह शहर व बीएंडआर का पहला आरओबी होगा। हालांकि अभी रेलवे की तरफ से ड्राइंग को मंजूरी नहीं मिली है। ओवरब्रिज को इस साल दिसंबर तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
बता दें कि कैमरी रोड स्थित रेलवे फाटक पर आरओबी का निर्माण किया जा रहा है। शुरुआत में यह आरओबी गार्डवाल पर बनाया जाना प्रस्तावित था। मगर बाद में इसकी ड्राइंग में फेरबदल कर पिलर बनाने का फैसला किया गया। लोगों के विरोध को देखते हुए बीएंडआर ने ड्राइंग में यह बदलाव किया था। उनका कहना था कि अगर गार्डवाल से आरओबी बनाया जाता है तो सर्विस रोड काफी तंग हो जाएगा।
विज्ञापन

इस तकनीक की यूं पड़ी जरूरत
इस आरओबी में रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ बनने वाले पिल्लर की चौड़ाई काफी ज्यादा है। आमतौर पर आरओबी में यह चौड़ाई 30 से 40 मीटर ही रखी जाती है। मगर इस आरओबी में यह चौड़ाई 76 मीटर रखी गई है। फिलहाल यहां एक ही ट्रैक है, लेकिन भविष्य में ट्रैक की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। इसे देखते हुए पिलरों के बीच की चौड़ाई ज्यादा रखी गई है। जहां आमतौर पर आरओबी में पिलरों पर चार से पांच गार्डर रखे जाते हैं, लेकिन इसमें सिर्फ दो ही स्टील गार्डर रखे जाएंगे, जो करीब 750 टन वजनी होंगे। इन दो गार्डर पर ही स्लैब का निर्माण किया जाएगा। इस स्लैब को स्पोर्ट देने के लिए बो स्ट्रिंग आकार का स्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा।
21 से 19 पिलर बनकर हुए तैयार
इस आरओबी में कुल 21 पिलर बनाए जाने हैं, जिनमें से 19 बनकर तैयार हो चुके हैं। दो पिलर रेलवे वाले हिस्से में बनाए जाने हैं। अभी तक इस हिस्से की ड्राइंग मंजूर नहीं हुई है। इसके अलावा 20 में से सात स्लैब बनाई चुकी हैं। फिलहाल सर्विस रोड का निर्माण कार्य भी चल रहा है। एक तरफ सीवर लाइन बिछाई जानी है, जिससे थोड़ी अड़चन आ रही है। तीन-चार बिजली के खंभे भी अभी शिफ्ट नहीं किए गए हैं। एक जगह अतिक्रमण के चलते ड्रेनेज बनाने में परेशानी आ रही है।
580 मीटर लंबा होगा यह आरओबी
यह आरओबी करीब 580 मीटर लंबा होगा। कैरिज वे की चौड़ाई 9.5 मीटर होगी, जिस पर वाहन चल सकेंगे। इसके अलावा एक तरफ डेढ़ मीटर का फुटपाथ बनाया जाएगा। आरओबी के दोनों तरफ बनाए जाने वाले सर्विस रोड की चौड़ाई 4 व 3.5 मीटर होगी। यह आरओबी करीब 24.50 करोड़ की लागत से तैयार होगा। आरओबी के साथ एक अंडरपास भी बनाया जाएगा, जिसकी लंबाई 240 मीटर होगी। इसकी चौड़ाई 4 मीटर व ऊंचाई 2.5 मीटर होगी।
विज्ञापन

कैमरी रोड फोरलेन बनाने के लिए वन विभाग की मिली मंजूरी
शहर के कैमरी रोड को फोरलेन बनाने को लेकर वन विभाग की मंजूरी भी मिल गई है। फिलहाल इस प्रोजेक्ट की डीएनआईटी मंजूरी होने के लिए भेजी हुई है। इसके मंजूर होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बता दें कि कैमरी रोड को बालसमंद नहर से लेकर नगर निगम की सीमा तक फोरलेन किया जाना है। बता दें कि इस हिस्से की लंबाई करीब तीन किलोमीटर है। इससे पहले कैंप चौक से बालसमंद नहर तक इस रोड को फोरलेन बनाया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें