फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: भाजपा की निगम चुनाव की प्रबंधन व प्रचार समिति से ''''कमल'''' आउट, निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। भाजपा ने हिसार नगर निगम के चुनाव के लिए प्रबंधन व प्रचार समिति में निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल को शामिल किया है। हालांकि पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता को प्रबंधन और प्रचार समिति से बाहर रखा है। कमेटी में मंत्री रणबीर गंगवा, नलवा विधायक रणधीर पनिहार और भाजपा प्रदेश महासचिव सुरेंद्र पूनिया को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

प्रबंधन व प्रचार समिति में पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता को शामिल नहीं करने से सवाल उठा रहे हैं। पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता व सावित्री जिंदल के बीच विधानसभा चुनाव टिकट को लेकर टकराव शुरू हो गया था। डॉ. कमल गुप्ता टिकट ले आए तो सावित्री जिंदल ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। अब निगम चुनाव में सावित्री जिंदल समर्थक को भाजपा से मेयर का टिकट नहीं मिला तो उनके 6 समर्थकों को पार्षद का टिकट देकर संतुलन बनाने का प्रयास किया गया है।
बता दें कि सावित्री जिंदल भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोपली के चुनाव कार्यालय, नामांकन में भी शामिल नहीं हुई थी। नामांकन जनसभा में सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा था हमारी माता समान विधायक सावित्री जिंदल पहुंच नहीं सकी हैं, लेकिन उनका पूरा आशीर्वाद प्रवीण पोपली को मिलेगा।
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामनिवास राड़ा भाजपा में शामिल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामनिवास राड़ा और उनके भाई हिसार नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन बिहारीलाल राड़ा ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में भाजपा की सदस्यता ली। बुधवार को मुख्यमंत्री ने दोनों नेताओं का पटका पहनाकर स्वागत किया। रामनिवास राड़ा ने मेयर पद से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन भी वापस ले लिया है।
गौरतलब है कि रामनिवास राड़ा ने वर्ष 2009 में बरवाला विधानसभा सीट से हरियाणा जनहित कांग्रेस के टिकट पर पहला चुनाव लड़ा था। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2014 का चुनाव भी हजकां के टिकट पर बरवाला से ही लड़ा। वर्ष 2019 में कांग्रेस ने हिसार विधानसभा सीट से उन्हें प्रत्याशी बनाया। वर्ष 2024 में भी कांग्रेस ने फिर से हिसार से ही प्रत्याशी बनाया। वर्ष 2024 में 30289 वोट लेकर दूसरा स्थान पाया था। भाजपा के प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता तीसरे स्थान पर थे। रामनिवास राड़ा कुमारी सैलजा समर्थक रहे हैं।



विधानसभा चुनाव के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर वोट नहीं दिलाने तथा सावित्री जिंदल का साथ देने के आरोप लगाए थे। रामनिवास राड़ा ने सोमवार को हिसार नगर निगम में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मेयर पद के लिए नामांकन किया था। मजबूती से चुनाव लड़ने का एलान किया था। पिछले दिनों उनके भाजपा से टिकट के लिए आवेदन की खबरें आईं, तो उन्होंने इसे मनगढ़ंत बताया था। उन्होंने कांग्रेस से मेयर की टिकट के लिए आवेदन नहीं किया था।

भाजपा में शामिल कराने में डॉ. कमल गुप्ता ने भूमिका निभाई



सूत्रों के मुताबिक डॉ. कमल गुप्ता व सावित्री जिंदल के बीच शीतयुद्ध चल रहा है। डॉ. कमल गुप्ता ने अपना पक्ष मजबूत करने के लिए रामनिवास राड़ा को भाजपा में शामिल कराने में अहम भूमिका निभाई। इसमें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि सैनी, जिलाध्यक्ष अशोक सैनी भी सक्रिय हुए।





कांग्रेस के बागी को पार्टी से निकाल देंगे: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

18 फरवरी को हिसार पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि रामनिवास राड़ा बागी होकर चुनाव लड़ेंगे तो उनको पार्टी से निकाल देंगे। इससे पहले रामनिवास राड़ा ने 16 फरवरी को समर्थकों के साथ बैठक की थी, जिसमें काफी हद तक भाजपा में जाना तय हो गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें