फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दौड़ में कल्पना-सरोज और लंबी कूद में आर्यन प्रथम

विज्ञापन
खिलाड़ियों के साथ रविंद्र पानू, नरेश सेलपाड़, डॉ. पूजा अलाहन
विज्ञापन
हिसार। हरिकोट स्थित एसआर इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को वार्षिक खेल उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के सहसचिव रविन्द्र पानू ने किया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस दाैरान दाैड़ स्पर्धा में कल्पना-सरोज प्रथम, महक व कोमल द्वितीय और रमन व मन्नत तृतीय रहे। वहीं, लंबी कूद आर्यन प्रथम, जतिन द्वितीय और अंश तृतीय रहे।
विज्ञापन

पानू ने बताया कि प्रदेश में कुछ एसोसिएशन पदाधिकारियों द्वारा खिलाड़ियों से मनमानी वसूली, टीम चयन में गड़बड़ी और प्रमाण पत्र बेचने जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं, जो अत्यंत चिंता का विषय है। उन्होंने चेतावनी देते हुए स्पष्ट कहा कि यदि कोई एसोसिएशन खिलाड़ी या अभिभावक से गलत तरीके से पैसा लेता पाया गया, तो उसकी मान्यता तत्काल रद्द कर दी जाएगी। इस अवसर पर राह ग्रुप फाउंडेशन के चेयरमैन नरेश सेलपाड़, डॉ. पूजा, पुलिस कंट्रोल रूम इंचार्ज जगदीश चंद्र, इवेंट कोऑर्डिनेटर वंदना वर्मा, सूर्यकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के परिणाम
टॉय पिकिंग रेस : प्रथम दिशु, द्वितीय ऋतिक, तृतीय दिपाक्षी
हॉपिंग रेस : प्रथम मितांश, द्वितीय विशाल, तृतीय देव
हर्डल रेस : प्रथम ऋतिक, द्वितीय रुद्रांश, तृतीय अंकुश
लेमन रेस : प्रथम प्राची, द्वितीय माही, तृतीय देवांशी
फ्रॉग रेस : प्रथम शान, द्वितीय वीर, तृतीय आर्यन
बैक रेस : प्रथम मानसी, द्वितीय शिवम, तृतीय दीक्षित
रिले रेस : प्रथम रुद्र, द्वितीय प्रिंस, तृतीय अनन्या
हाई किक : प्रथम दर्शित, द्वितीय गगनदीप, तृतीय शुभम
जॉइंट साइड रेस : प्रथम चांदनी व मन्नत, द्वितीय सोहिल व आर्यन, तृतीय आशीष व खुशवंत
बोरी दाैड़ : प्रथम सिद्धार्थ, द्वितीय समर, तृतीय आशीष
बैलून बैलेंसिंग : आयुष, आदित्य और सुमित ने सराहनीय प्रदर्शन किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें