फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 कलश लेकर शहर से निकली कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
गणेश महोत्सव : शहर से निकली कलश यात्रा
विज्ञापन

फोटो : 119
सिवानी मंडी। हिसार-राजगढ़ रोड स्थित संजीवनी आश्रम में तीन दिवसीय गणेश महोत्सव का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। महिलाओं ने आंचलिक परिधानों में सज धज कर 108 कलश लेकर अनाज मंडी स्थित श्री राम मंदिर से लेकर संजीवनी आश्रम तक गणपति बाबा के गगनभेदी जयकारों के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा के आश्रम में पहुंचने के बाद विधिवत रूप से गणपति बप्पा को अपने स्थान पर विराजित किया गया। इस मौके पर शास्त्री विजय शर्मा ,भगत पारुल जांगड़ा, अनिल चावला, पार्षद नवीन, भजन गायक सुभाष दीवाना, चंद्र बंसल, पारुल जांगड़ा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें